
बदायूं।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर धनवंतरी डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता अन्य डाॅक्टरों के साथ गुरुवार पहुंचे। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने पिछले दिनों डॉ. नरेंद्र कश्यप एवं डॉ. अमरदीप सक्सेना को नोटिस देकर 10 हजार रुपये की मांग की गई। डाॅक्टरों का कहना है कि एसीएमओ झोलाछाप की आढ़ में बीएएमएस डॉक्टरों की क्लीनिक पर वसूली के लिए छापामारी कर रहे हैं। और रुपए की वसूली कर रहे हैं। इस बात से नाराज सदर विधायक ने सीएमओ और एसएमओ को अपने आवास पर बुलाया। जहां दोनों की फटकार लगाई।
सदर विधायक ने साफ कहा कि उनके जिले में अवैध वसूली नहीं चलेगी। एसीएमओ के खिलाफ इससे पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं।उन्होंने शासन सेसीएमओ की शिकायत करने की बात कही है।
सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र बताया मेरे बगैर संज्ञान के झोलाछाप नोडल डॉक्टर मोहन झा कर रहे छापेमारी।
सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र ने बताया कि मेरे बगैर संज्ञान के एसीएमओ जिले में छापेमारी कर रहे हैं, झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ मोहन झा लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीएमओ व विधायक महेश चन्द्र गुप्ता की ओर से सभी डॉक्टर को इस बात के लिए आश्वस्त किया गया है बीएएमएस डॉक्टरों को परेशान नहीं किया जाएगा। डाॅक्टरों के प्रतिनिधि मंडल डॉ. सचिन गुप्ता, डाॅ. आशीष शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. गोपाल वैश्य, डॉ. संजय मेहतानी, डॉ. नरेंद्र कश्यप, डॉ. योगेश सक्सेना, डॉ. अमरदीप सक्सेना आदि उपस्थित रहे।



