
बदायूं।शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज,कादरचौक रोड़ स्थिति शेखूपुर में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं शिखर विज़्डम क्वेस्ट 2025 (शिखर ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।
शिखर इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ.आरके वर्मा ने रामनाथ राम नारायण मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट तथा संस्थान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के सचिव करन

थरेजा द्वारा मीडिया को बताया गया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में सम्मिलित कराकर लिखित परीक्षा का आयोजन कर उसमें से 25 चयनित अभ्यर्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में शिखर विज़्डम क्वेस्ट 2024 का आयोजन किया गया था जिसमें 25 विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान सहित पुरुस्कार दिया गया।
शिखर विज़्डम क्वेस्ट 2025 (शिखर ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता 2025) का विवरण
प्रतिभागियों के परीक्षा की तिथि एवं समय घोषित-
शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज के कैम्पस में 05 जनवरी 2025 रविवार को दोपहर 12ः00 बजे से 02ः00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जायेगी।
पुरस्कार का किया जाएगा वितरण
प्रथम पांच विजेता प्रतिभागियों को लैपटॉप, छठवें से पन्द्रहवें स्थान पाने वाले 10 प्रतिभागियों को टैबलेट तथा सोलहवें से पच्चीसवें स्थान पाने वाले 10 प्रतिभागियों को स्मार्टफोन पुरूस्कार नवाजा जाएगा।
प्रतिभागियों की पात्रता/योग्यता

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी मूल रूप से जनपद का निवासी होना चाहिए, प्रतिभागी सत्र 2024-25 में विज्ञान संवर्ग (जीव विज्ञान/गणित) से किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड (यूपी बोर्ड/ सीबीएसई/आईसीएसई इत्यादि) से बारहवीं कक्षा का विद्यार्थी होना अनिवार्य है।
प्रतियोगी परीक्षा का क्या रहेगा प्रारूप
प्रतियोगिता में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी/गणित तथा सामान्य ज्ञान विषयों से 120 प्रश्नों (उपरोक्त प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न) का प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय शैली पर तैयार किया जायेगा, जिसे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को 02 घंटे (120 मिनट) में पेपर-पैन प्रारूप पर हल करना होगा।
1- प्रत्येक प्रश्न के दिए गए 04 विकल्पों में से एक विकल्प को उत्तर के रूप में प्रतिभागियों को सही के निशान से चिन्हित करना होगा।
2- प्रतियोगिता में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
3- बायोलॉजी (जीव विज्ञान) संवर्ग के छात्र-छात्राओं को फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉयोलॉजी तथा सामान्य ज्ञान वर्ग के 120 प्रश्नों को हल करना होगा तथा मैथमैटिक्स (गणित) संवर्ग के छात्र-छात्राओं को फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथमैटिक्स तथा सामान्य ज्ञान वर्ग के 120 प्रश्नों को हल करना होगा।
4- प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध कराया जायेगा।
प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर के कार्यालय अथवा शिखर नर्सिंग होम, उझानी में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक करा सकते है। साथ ही, इच्छुक छात्र-छात्राएं शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज की अधिकृत वेबसाइट www.sip-budaun.co.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

संस्थान के प्रबन्धक विक्रान्त मेंदीरत्ता द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य बताया गया मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने मीडिया हाऊस के माध्यम से शिखर विज़्डम क्वेस्ट 2025 (शिखर ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता 2025) को जनपद के प्रत्येक ऐसे विद्यार्थियों जो कक्षा बारहवीं के पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिता में बैठने के इच्छुक हैं। उन सभी को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है जिससे वे इस प्रतियोगिता में मिलने वाले पुरूस्कारों को प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर सकें।



