Etah: Poachers killed peacock, the national bird

कुछ लोगो ने शिकार के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोरो की हत्या कर दी। इन आरोपियों पर ग्रामीणों ने 3 मोरों को मारने का आरोप लगया है
ग्रामीणों ने दो शिकारियों को मौके से पकडा लिया वही एक मौका पाकर भागने में सफल रहा है। शिकारियों के पास से राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव बरामद किये गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और साथ ही पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया,शिकारियों के पास से भारी संख्या में शिकार करने का सामान बरामद किया गया। एक शिकारी हुआ मौके से फरार, वहीं दो शिकारियों को ग्रामीणो ने पुलिस को सौंपा दिया पकड़े गए दोनों शिकारी आरोपी गिहार कॉलोनी कोतवाली क्षेत्र, मैनपुरी जिले के बताये जा रहे हैं,
शिकारियों ने बताया कि अपने खाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोर की की थी हत्या,एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गाँव छछेना नहर के पास की घटना।

रिपोर्ट- आर.बी.द्विवेदी एटा,09045501111

By Monika