BAREILLY: Two new patients of Black fungus have been found, so far 45 patients have been found in the district

CORONA के बाद अब BLACK FUNGUS के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर के अस्पतालों में दो नए मरीजों में BLACK FUNGUS की पुष्टि हुई। मामलों में वृद्धि होने के कारण अब जिला सर्विलांस अधिकारी ने CASE आडिट करने का मन बनाया है। शुक्रवार को REPORT हुए दोनों नए केसों में उन्होंने अस्पताल वालों से पुष्टि का आधार पूछा।संबंधित DOCTOR से फोन पर बात करने के बाद वह संतुष्ट हुए।

शहर में गुरुवार को ब्लैक फंगस के 12 नए मामले सामने आए थे। शुक्रवार को दो नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें एक BAREILLY का है और दूसरा शाहजहांपुर का रहने वाला है। दोनों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसके बाद जिले में Black fungus के मामलों की संख्या 45 हो गई है। दोनों नए मामले सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. रंजन गौतम से इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के बारे में संपर्क किया।इस पर डीएसओ ने उनसे संक्रमण की पुष्टि का आधार पूछा। संबंधित डाक्टर से फोन पर बात करने के बाद वह संतुष्ट हुए। डीएसओ ने बताया कि जिले में Black fungus के मामले बढ़ रहे हैं। निजी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में किस आधार पर ब्लैक फंगस की पुष्टि की जा रही है, इसका आडिट किया जाएगा। सही जांच कराए बिना Black fungus की पुष्टि करने वालों पर सख्ती की जाएगी।

By Monika