उघैती। मेवली गांव में धूमधाम के साथ मुन्नी देवी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने मां के लिए समर्पित इस कार्यक्रम की सराहना की।
गांव मेवली में डॉ मुनीश कुमार सिंह एवं उनके भाई प्रमोद कुमार एडवोकेट ने पांचों भाईयों के साथ एक वर्ष पूर्व स्वर्गलोक सिधारने बाली अपनी मां मुन्नी देवी की प्रतिमा की खेत में स्थापना की। सुबह विधिवत हवन पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शाम चार बजे दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने

भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा, अपनी मां के लिए सभी बेटों में इस प्रेम की भावना जागृत होनी चाहिए। इसके बाद 21 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा,स्वागत के लिए मै अभिभूत हूं। इस दौरान इस्लामनगर ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र सिंह, बिल्सी के समाजसेवी दीपक चौहान, अनूप चौहान, मुरली मनोहर वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम टाटा,करनपुर से ठाकुर राहुल सिंह, प्रदीप ठाकुर,सद्दाम हुसैन मौजूद रहे।

रिपोर्टर अकरम मलिक