उघैती। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत (भाजपा) गिरीश श्रीवास्तव ने आज कस्बा उघैती में डॉक्टर मुनीष कुमार सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनका स्वागत किया गया।जनसंपर्क के दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य को लेकर चर्चा की गई।उन्होंने कहा, भाजपा समाज के सभी वर्ग को एक साथ लेकर चल रही है।

उसकी नीतियां जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सदस्यता अभियान के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम लाल टाटा, जिला पंचायत सदस्य कौशल रस्तोगी, ग्राम प्रधान महानगर अशोक यादव , गिरीश कुमार डीलर कुंदावली, अशोक कुमार पूर्व प्रधान राजपुर व अन्य लोग मौजूद रहे l

रिपोर्टर अकरम मलिक