बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल आवास विकास स्थित गन्ना व चीनी मिल के नव निर्वाचित संचालक मंडल के स्वागत समोराह को गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा,बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, जिलाध्यक्ष

राजीव कुमार गुप्ता विधायक बिल्सी हरीश शाक्य नवाबगंज विधायक एमपी आर्य ने उपस्थित नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सम्बोधित किया।उसके बाद विशेष सदस्यता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ,सदर विधायक/पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल ,गन्ना विकास समिति के सभापति वेदप्रकाश राठौर ,उपसभापति सुरजीव गुप्ता,किसान चीनी मिल् उपसभापति सोवरन सिंह राजपूत सहित पार्टी के नेतागण ,कार्यकर्ता व गन्ना किसान कार्यक्रम में शामिल रहे ।