सक्रिय सदस्य वही बनेगा, जो पार्टी की पंच निष्ठाओं का पालन करेगा – दिनेश कुमार शर्मा

भारत माता को पुनः परम् वैभव पर पहुँचाना हमारा संकल्प – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय बदायूं पर सदस्यता अभियान के तीसरे चरण हेतु कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदस्यता सत्यापन अधिकारी/पूर्व जिलाध्यक्ष बरेली रविंद्र सिंह राठौर ने संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण कल पूरा हो रहा है। सदस्यता का 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीसरा चरण चलेगा। जिसमें सक्रिय सदस्यता पर फोकस किया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाकर ₹100 का ऑनलाइन डोनेशन पार्टी फंड में नमो ऐप के माध्यम से जमा करना होगा। सक्रिय सदस्य वही बनेगा जो पार्टी में पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रहा हो, जो पार्टी में पूर्ण निष्ठा रखता हो और पंच निष्ठाओं का पालन करता हो। पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रत्येक मण्डल में भी 100 सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य रखा गया है। सक्रिय सदस्यता सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही होना चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही संकल्प है कि भारत माता को पुनः परम् वैभव पर पहुँचाना है।

सदस्यता सत्यापन अधिकारी रविन्द्र सिंह राठौर ने कहा बदायूँ के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी है आपके सभी के संगठनात्मक कार्यों की चर्चा बरेली सहित पूरे प्रदेश में होती है। आपने बदायूँ में सदस्यता अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया इसके लिए आपको बधाई।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, महेश राठौर, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, रचना शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, रजनी मिश्रा, नेकपाल कश्यप, ग्रीशपाल सिसोदिया, तेजपाल सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।