इस्लामनगर| थाना क्षेत्र के नदेरी चौराहे पर रविवार शाम 4 बजे दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक वृद्ध महिला सहित दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलो को सीएचसी रुदायन में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सको ने एक युवक और महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल युवक का उपचार चल रहा है। लोगो ने बताया की इस चौराहे पर ब्रेकर न होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है।

थाना क्षेत्र के गांव नदेरी निवासी हमसर उम्र 22 वर्ष पुत्र इंतजार हुसैन अपनी बाइक से इस्लामनगर दवाई लेने जा रहा था। गांव से कुछ दूर नदेरी चौराहे पर अल्लैहपुर

की मढियां की तरफ से नौगवां निवासी नंदराम पुत्र लाल सिंह  अपनी मां चम्पा देवी के साथ बाइक से आ रहा था तभी नदेरी चौराहे पर दोनो की बाइक आपस में भिड़ गई। हादसा इतनी तेज था की दोनो बाइकों पर सवार लोग दूर जा गिरे दोनो चालक के हेलमेट नहीं लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रुदायन सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने नौगवाँ निवासी चम्पा देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी लाल सिंह और नदेरी निवासी हमसर उम्र 22 वर्ष पुत्र इंतजार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नंदराम पुत्र लाल सिंह का उपचार चल रहा है। मृतक हमसर की पांच माह पहले शादी हुई थी। हमसर की मौत से पत्नी समेत परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिपोर्टर रंजीत कुमार