संभल। यूपी के सम्भल के बहजोई के बड़ा मैदान में 28 सितम्बर, 2024 से 04 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित किए जा रहे सम्भल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव

2024 के अन्तर्गत राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों पर चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि

जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया एवं सह मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।


पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन की प्राथमिकता में मिशन शक्ति योजना तथा मिशन शक्ति का पांचवा चरण शुभारंभ होने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

जिसमें सोमवार एवं मंगलवार को महिला बीट कांस्टेबल द्वारा महिला हास्टल, स्कूल एवं कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुद्धवार एवं गुरुवार

को निम्न आय वर्ग की बस्तियों में जन जागरुकता के लिए चौपाल लगायी जाएंगी । मिशन शक्ति के अन्तर्गत शासन द्वारा 90 दिन के कार्यक्रम में 09 विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ऑपरेशन गरुड़ के अन्तर्गत साइबर

अपराध को लेकर चौपाल लगायी जाएंगी। ऑपरेशन शील के अन्तर्गत एसिड तथा शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम को लेकर चलाया जाएगा। ऑपरेशन डेस्ट्राय अश्लील सामग्री की रोकथाम को लेकर तथा ऑपरेशन

बचपन के अन्तर्गत बाल विवाह रोकथाम, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन मंजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन ईगल चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि किसी भी ग्राम में कोई अन्याय जैसी

घटना अगर संज्ञान में आये उसे तत्काल बतायें ताकि उसका शीघ्र निस्तारण किया जा सके। हेल्प लाइन नम्बरों 1. 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 2. 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 3. 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 4. 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 5.

102 स्वास्थ सेवा, 6. 108 एंबुलेंस सेवा, 7. 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, पिंक बूथ, महिला सुरक्षा विशेष दल, मिशन शक्ति के विषय में बताया गया। राजस्व एवं पुलिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लेखपालों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे, संयुक्त निदेशक अभियोजन,समस्त उप जिलाधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर, क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी, समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट