बरेली जोन 49वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष-2024 का दिनांक 29-09-2024 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि डॉ0 बृजेश कुमार सिँह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपदों के लगभग 150(महिला/

पुरूष) प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शm कृष्ण कान्त सरोज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूं, श्री संजीव कुमार क्षेत्राधिकारी नगर व के0 के0 तिवारी क्षेत्राधिकारी दातागंज जनपद बदायूँ एवं प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिँह एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन श्री सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ के द्वारा किया गया।
अलार्म एफिसिएन्सी रेस में जनपद बदायूँ ने प्रथम स्थान एवं जनपद बिजनौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता मे जनपद बदायूँ ने प्रथम स्थान एवं जनपद मुरादाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता मे जनपद बदायूँ ने प्रथम स्थान पर एवं जनपद बिजनौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर शूटिंग प्रतियोगित में जनपद सम्भल ने प्रथम स्थान एवं जनपद बदायूँ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पिस्टल प्रतियोगिता में जनपद मुरादाबाद ने प्रथम तथा जनपद रामपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्बाइन प्रतियोगिता में जनपद मुरादाबाद से उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने प्रथम स्थान व जनपद बदायूं से आरक्षी अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में से0नि0 पुलिस उपाधीक्षक अमरीक सिंह(बरेली), उ0नि0 यातायात भगवान सिंह(मुरादाबाद), मु0आ0 राजेन्द्र सिंह चौहान(मुरादाबाद), मु0आ0 हरवीर सिंह(सम्भल) व मु0आ0 श्री देवेन्द्र जिन्दल(सम्भल) का विशेष योगदान रहा, जो निर्विवाद रूप से निर्णय कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी रहे। यह प्रतियोगिता निर्विवादित रूप से सकुशल सम्पन्न करायी गयी ।