पीएम मोदी के लिए देश की विरासत सर्वोपरि : बीएल वर्मा

भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करती है जबकि अन्य पार्टियां नहीं – बीएल वर्मा

युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही – राजीव कुमार गुप्ता

कोई भी देश में भूखा नहीं सो सकता, ये मोदी की गारंटी : हरीश शाक्य

बदायूं। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना ने किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा भाजपा और दूसरी पार्टियों में यही अन्तर है हम अपने नेता देश प्रधानमंत्री का जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के माध्यम से 15 दिन तक लगातार सामाजिक सेवा के कार्य करते हैं, रक्तदान करते है, स्वच्छता, वृक्षारोपण, गरीब कल्याण के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। और इसी उत्तर प्रदेश में हम सबने देखा है अन्य पार्टियों के नेताओं का जन्मदिन पर नोटों की माला पहनाई जाती थी, सरकारी धन खर्च किया जाता था, और विदेशों के कलाकारों से नाच गाना करवाया जाता था। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की पार्टी है। पीएम मोदी के लिए देश की धरोहर और विरासत सर्वोपरि है। उन्होंने विश्व पटल का भारत का मस्तिष्क ऊंचा किया है। मोदी सरकार पर अभी तक एक भी विपक्षी नेता भ्रष्टाचार का एक आप नहीं लग पाया। अन्य सरकारों में सैकड़ो घोटाला की जानकारी जन-जन तक है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा युवा इस देश का भविष्य है, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे हैं। युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है निरंतर रोजगार के नए-नए अवसर सृजत कर रही है। मोदी व योगी सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब के लिए संकल्पबद्ध है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासी, वनवासी, दलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। आज देश के अंदर एक भी गरीब भूख नहीं सो सकता यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन देने की गारंटी दी है जो लगातार बिना भेदवाव, बिना जातिवाद के पूरी की जा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने सभी अतिथियों, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व साँसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरुप पाठक, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, भाजपा नेता शैलेश पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदाकांत शर्मा, ग्रीशपाल सिसोदिया, नेकपाल कश्यप, राघवेंद्र यादव, मोनिका गंगवार, रुद्रलक्ष्मीकान्त अवस्थी, सहदेव सागर, दिग्गज गुप्ता, अजीत प्रताप सिंह, मुकेश यदुवंश, सुयश जौहरी, अभिषेक शर्मा, पीयूष गुप्ता, अरविंद सिंह, वरुण, मनोज, सोनू, अनुभव उपाध्याय और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य समेत अन्य उपस्थित रहे।