संबाददाता:- विवेक गुप्ता उझानी

उझानी– जनपद बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार कछला पुलिस चौकी पुलिस द्वारा अबैध कच्ची शराब बनाने वाले को किया गया गिरफ्तार। आगे जानकारी के मुताबिक अबेध शराब बनाने व बेचने वालों एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान कछला पुलिस चौकी के तेज तर्रार एस आई रजनीश कुमार के साथ हमराही हेड कांस्टेबल नैपाल सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल सचिन राणा,व कांस्टेबल अंशुल सिसौदिया के द्वारा कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्तगण बदन सिंह पुत्र करन सिंह व बच्चू उर्फ धर्मी पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्रांम अमीरगंज थाना उझानी को ग्रांम अमीरगंज में रनबीर सिंह पुत्र करन सिंह के मकान के आगे कच्ची झोपड़ी वाले मकान से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।
उक्त के संबंध में थाना उझानी पर मुकद्दमा पंजीकृत कर विधिवत कानूनी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गण को जिला कारागार भेजा गया।