हर घर में सम्मान से फहराएं राष्ट्रध्वज : बदायूं उद्योग व्यापार मंडल उसावा

उसावा : बदायूं उद्योग व्यापार मंडल उसावा के तत्वावधान में हर घर हर दुकान तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आत्मीय परिजनों को राष्ट्रध्वज बांटे गए। बड़े सम्मान के साथ दुकानों और घरों में तिरंगा लहराया।


व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र ढींगरा ने कहा राष्ट्रध्वज देश की आन, वान और शान है। हर घर में और दुकानों पर बड़े सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज को फहराएं।


व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता व पदाधिकारी ने दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीण क्षेत्र से आए आत्मीय परिजनों को सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज भेंट

किए। विक्की गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रध्वज के सम्मान में ही हम सब का सम्मान है।
इस मौके पर युवा नगर अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता युवा

महामंत्री अमन उर्फ शिवा अभय गुप्ता अरुण गुप्ता दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर विक्की गुप्ता