बदायूं। जगदीश शीला स्मारक समिति बदायूं द्वारा सेराजिम के संचालक सर्वेश तिवारी व नेहा, इल्मा, हुमा, को घर घर तिरंगा अभियान के तहत वैशाली गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। प्रेरक के रूप में किशोर न्याय बोर्ड बदायू के सदस्य अरविन्द गुप्ता ने बदायूं नगर के

लिए सेराजेम सेंटर सभी के स्वास्थ के लिए उपहार बताते हुए आभार व्यक्त किया। किशोर हितार्थ में अपने संबोधन में समझाया कि हम सबका कर्तव्य है कि बच्चों को भी संतुलित आहार, स्वास्थ के लिए योगा, सेराजेम मशीन के लाभ से अवगत कराए। एक अच्छे नागरिक बनाने के लिए अच्छे बुरे कर्म को बताए। अपराधो व उनके दण्ड को विस्तार से समझाएं। कोई सेक्सुअल

शोषण न कर सके उसके लिए प्राइवेट पार्ट को कोई अगर छुए तो अपने मां बाप को बता सके ऐसा मित्रवत व्यवहार अपने बच्चे से रखे। अपने बच्चे की हर कामयाबी पर खुशी जाहिर करे। सेराजेम सैंटर के संचालक सर्वेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।