स्काउट संस्था ने कुष्ठ रोगियों को कराया भोजन, बांटा दैनिक उपयोग का सामान

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड संस्था और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप की ओर से कछला स्थित मानव सेवा समिति कुष्ठ आश्रम और गंगा के दूसरी तरफ बड़ी गंगा कुष्ठ आश्रम पर 104 से अधिक कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया गया। उन्हें दैनिक उपयोग का सामान भी वितरित किया गया।
इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के प्रेमपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ सेवा से राष्ट्र की उन्नति होती है।
स्काउट संस्था के महीपाल सिंह ने कहा कि युवा संघर्ष करें, चुनौतियों को स्वीकारें और निःस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें।
कछला कुष्ठ आश्रम और बड़ी गंगा कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग का सामान, नहाने और कपड़े धोने का साबुन, चाय की पत्ती, पट्टियों आदि के अलावा उनको भोजन कराया। यह सेवा कार्य स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में 29 वर्षों से अनवरत किया जा रहा है। इस मौके पर निखिल चौहान, हरिपाल सिंह आदि ने कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरण किया।

रिपोर्टर निर्दोष कुमार शर्मा