बिसौली। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को बिसौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संगठन की ओर से यह अभियान अभी 15 अगस्त तक जारी रहेगा। बिसौली में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर रंजीत कुमांर