सम्भल। तीज का पर्व आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं शहर की महिलाओं में तीजोत्सव का उत्साह बना हुआ हैं। महिला शक्ति संगठन की ओर से तीज के आयोजन किया गया। इस पर्व पर सभी महिलाओं ने हरे रंग साड़ी पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और मल्हार भी गए। रविवार को को थाना हयातनगर के जर्मन वाले मंदिर पर महिला शक्ति संगठन की महिलाएं एकत्रित हुई ओर तीजोत्सव मनाया गया। जिसमें तीज का उत्साह महिलाओं में देखते ही बन रहा था इस खास पर्व पर संगठन की सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी । कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने अतिथियों शिखा प्रकाश, कल्पना वार्ष्णेय, गायत्री आर्य के साथ मिलकर भगवान शिव परिवार के समक्ष दीप प्रज्वलित पूजन करने से की। गणेश वंदना की प्रस्तुति बृजबाला देवी के द्वारा हुयी।

इसके बाद कार्यक्रमों की शुरुआत की गई । जिसमें महिलाओं ने सावन के गीत गाते हुए झूला झुला। इस अवसर पर सावन के गीतों आयो सावन रंगीलों, सावन को आने दो जैसे फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंत मे गेम खिलाकर तीज क्वीन के रूप में कल्पना वार्ष्णेय को चुना गया जिसमें ताज पहनाकर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने की और कार्यक्रम की व्यवस्था खुश्बू वार्ष्णेय ने की इस अवसर पर कविता, कुसुम लता, अंजना संतोष, प्रीति ,साधना ,रेखा, नेहा कल्पना, खुशबू, रिचा ,नीलिमा, बरसा, सोनिया ,निशी,दीप्ति, नीलम ,लक्ष्मी, माधुरी ,पुष्पा, ममता, मधु ,मंजू ,समीक्षा ,शशि गंभीर, बृजबाला, विनीता, पदमा आदि महिलाऐं मौजूद रहीं।

सम्भल से खलील मलिक की ख़ास रिपोर्ट