गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं को समर्पित बजट है : राकेश मिश्रा

विकसित भारत 2047 की आधारशिला है यह बजट : राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय बदायूँ पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2024-25 पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्रा अनावा रहे।

बजट गोष्ठी को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल वीरेंद्र धींगड़ा, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल नवनीत गुप्ता उर्फ शोन्टू, जिलाध्यक्ष उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल केवी गुप्ता, व्यापारी नेता जवाहर रस्तोगी, जितेन्द्र महाजन, जिला महासचिव जिला बार एसोसिएशन संदीप मिश्रा एड०, प्राचार्य बाँके बिहारी कन्या महाविद्यालय डॉ. नीरज रस्तोगी, भाजपा नेता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने सम्बोधित किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने केंद्रीय बजट पर कहा, देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए यह महत्वपूर्ण बजट है। यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है, यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी, यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है। यह जनजातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ आया है। इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस बजट में छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों की प्रगति का नया रास्ता मिलेगा। बजट में उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है, इससे आर्थिक विकास को नई गति और निरंतरता मिलेगी। यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश के विकास हेतु रु० 2.44 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है। इस बजट से उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। इस बजट में कर्ज गारंटी योजना से उत्तर प्रदेश को 20 लाख इकाइयों को जीवनदान मिलेगा और 22 लाख नए उद्यमी तैयार होंगे। केंद्र सरकार की ओर से 1000 आईटीआई को हब और स्पोक व्यवस्था में अपग्रेड करने की घोषणा में उत्तर प्रदेश के लगभग 100 आईटीआई कॉलेज अपग्रेड होंगे। जिससे उत्तर प्रदेश के 3.5 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। इंटर्नशिप योजना से उत्तर प्रदेश के 2 लाख युवा लाभान्वित होंगे। उत्तर प्रदेश को 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 2000 नई सड़कों का निर्माण होगा। इस बजट में ग्रामीण सड़कों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट विकसित भारत 2047 की आधारशिला है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा, इस बजट में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक अंश मिला है। केंद्र सरकार की इस सहायता से उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिरता को मजबूती प्रदान होगी और प्रदेश 3 ट्रिलियन इकोनामी के संकल्प को हासिल करेगा। नई कर प्रणाली में कर स्लैब पुनर्गठन के बाद 11 लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस बजट से सबके चेहरे पर खुशहाली आयेगी।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा, पीएम सूर्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 20 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 20 लाख शहरी आवास और 25 लाख ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास मिलेंगे। मुफ्त राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड लोगों को अगले 5 साल तक निरंतर मुफ्त मिलता रहेगा। यह बजट सबका साथ- सबका विकास को चरितार्थ कर रहा है।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, वीरेंद्र धींगड़ा, संदीप मिश्रा एड०, नवनीत गुप्ता उर्फ शोन्टू, जवाहर रस्तोगी, केवी गुप्ता, जितेंद्र महाजन, डॉ. नीरज रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ओमकृष्ण सागर, दिनेश कुमार सिंह, अमित पाठक, अनेकपाल पटेल, डॉ. अरुण प्रकाश, एमपी सिंह राजपूत, नेकपाल कश्यप, सोवरन राजपूत, राघवेंद्र यादव, रजनी मिश्रा, रीता वर्मा, सीमा राठौर, जितेन्द्र साहू सहित तमाम गणमान्य समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।