
सहसवान। बता दे नगर में इंडियन पाल गैस एजेंसी की गाड़ी नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कालाबाजारी कर अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेच रही है। एक तरफ गैस को लेकर नगर में किल्लत चल रही है।तो वहीं दूसरी तरफ गैस की कालाबाजारी कर जमकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है बता दें यह लोग गैस की कालाबाजारी कर गैस के सिलेंडर के लिए ओवर रेटिंग कर के अधिक मूल्य में सप्लाई कर रहे हैं। पूरा मामला नगर के सहसबान का बताया जा रहा है। यह इंडियन पाल गैस एजेंसी कोल्हाई ग्रामीण क्षेत्र से गाड़ी से चलकर अवैध गैस की सप्लाई करने आता है।



