उघैती। एक बुजुर्ग महिला का शव यात्रीशेड के पास मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली, गांव गदगांव में इस्लामनगर बिसौली मार्ग पर स्थित यात्री शेड के किनारे 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद एसओ राजेश कौशिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विभिन्न स्रोतों से महिला की समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक प्रयास सफल नहीं हो सका था। इसके बाद पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतिका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। पुलिस का कहना है शिनाख्त होने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।

रिपोर्टर अकरम मलिक