शहर को green city बनाने की हैं मुहीम

सम्भल। ग्रीन सम्भल कॉरिडोर के तहत लोगों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास चल रहा है। जिसमें शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा। जिससे शहर की जनता पौधरोपण करके संभल को ग्रीन सिटी बनाने में मदद करें। साथ ही ऐसी खाली पड़ी जगहों को भी चिन्हित किया जा रहा हैं, जो या तो वह खाली हैं ओर विवादित नहीं हैं क्यों की

ऐसी जगहों पर पौधरोपण होकर उनकी सुंदरता बढ़ जाएगी। ओर पौधरोपण के बाद लोगों को छाया देने का भी काम करेंगी। @greensambhalcorridor की इस मुहीम को नगर पालिका संभल ओर संभल प्रशासन की हर संभव मदद का प्रयास को तैयार हैं। जुलाई महा में करोड़ों उप्र शासन ओर संभल प्रशासन की ओर से लगाये जाने हैं। @greensambhalcorridor शहर के

सभी को संरक्षित करने का काम करेगा। जिसके तहत आज संभल छोटा हसनपुर हसनपुर मुजफ्फर और महाराणा प्रताप चौक पर जेसीबी के माध्यम से साफ सफाई की व्यवस्था की गई काफी कूड़ा करकट पड़ा था मिट्टी डालकर इस रोड पर सैकड़ो पौधे लगाने पर विचार किया गया है क्योंकि शहर के अधिकांश लोग यहां पर सुबह और शाम को टहलने आने वाले लोगों को साफ रास्ते, पौधों से हरा भरा रास्ता, शुद्ध वातावरण मिलेगा। राजकुमार शर्मा ने हमारे शहर के समजासेवी, गढ़मान्य लोग बढ़चर के शामिल हो रहें हैं। लगातार लोगों पौधरोपण के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।

अभियान (@greensambhalcorridor) को शुरू करने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जल्दी ही शहर की सड़के पर पौधे लगने के बाद सुन्दर शहर संभल दिखाई देगा। इससे अन्य शहरों के लिए संभल शहर एक नजीर बनेगा।और शहर को इस दौरान मौके पर एसडीएम/ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संभल आनंद कुमार कठेरिया, नगर पालिका सफाई निरीक्षक आसिफ खां रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट