बदायूँ । चुनावी मैदान में पांच निर्दलीय और राजनीतिक दलों के छह उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों दलों के प्रत्याशी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं भाजपा,बसपा के प्रत्याशी यहां पिछड़ गए हैं।

बदायूं लोकसभा सीट के लिए 16वें चक्र की मतगणना हो चुकी है। अब सपा के आदित्य यादव 1599 मतों से आगे हो गए हैं। बता दें कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले चक्र के परिणाम साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा की मामूली बढ़त ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जोश से भर दिया लेकिन सपाई निराश नहीं थे। उम्मीद कर रहे थे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी।
पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया। फिर 13 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। 13 वें चक्र तक 481940 मतों की गिनती हुई। बदायूं में 13 वें चक्र में भाजपा की बढ़त घटी, लेकिन 6322 मतों से भाजपा आगे है।

फिर 14 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि बढ़त जरूर घटी। अब 15 वें व 16वें चक्र में सपा भाजपा से आगे हो गई। अभी तक 1091223 मतों की गिनती हुई। जिसमें सपा प्रत्याशी आदित्य यादव को 500974 मत मिले 35381विजयी बने, वहीं भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह को 465833 मत प्राप्त हुए दूसरे स्थान पर रहे साथ ही बसपा के मुस्लिम खां ने 97673 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। बदायूं में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।