शीर्ष समिति की बैठक में बनी कार्य योजना

15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा समारोह

देश भर के उत्कृष्ट शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों को मिलेगा सम्मान

उष्ण लहर के दृष्टिगत बंद पड़े शीतल जल प्याऊ को संचालित करने हेतु सौंपा ज्ञापन

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) की शीर्ष समिति की बैठक मार्गदर्शक धनपाल सिंह की अध्यक्षता में शिवपुरम बदायूं स्थित मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में “नवम संतपाल सिंह राठौड़ सम्मान समारोह 2024” की कार्य योजना बनाई गई साथ ही ऊष्ण लहर के दृष्टिगत बंद पड़े हजारों शीतल जल प्याऊ को संचालित किए जाने हेतु एक मांगपत्र जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा गया।

बैठक में गूगल मीट एप के माध्यम से तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली सहित देश के अधिकांश राज्यों के संयोजकों ने भी सहभागिता की

बैठक में विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी व्यवस्था सुधार मिशन के प्रेरणा पुंज स्व संतपाल सिंह राठौड़ की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर १५ जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष सम्मान समारोह में देश के २६ राज्यों के 90 शिक्षकों को सम्मानित किया गया साथ ही स्त्री शक्ति सम्मान, प्रकृति प्रहरी सम्मान व हिंदी सेवी सम्मान भी प्रदान किए गए। देश भर से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। निर्णायक मंडल द्वारा आवेदनों का अध्ययन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, संयोजक पल्लवी शर्मा व शीतल विजय भूतेश्वर सहित संगठन के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह व प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी तैयारियो में लगे हुए हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक एमएल गुप्ता, सुरेशपाल सिंह, मार्गदर्शक धनपाल सिंह बाबा जी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, प्रदेश समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, मंडल समन्वयक एमएच कादरी, सह मंडल समन्वयक ज्ञानदीप शर्मा, जिला समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह, सह जिला समन्वयक महेश चन्द्र, तहसील समन्वयक बदायूं कृष्ण गोपाल, तहसील समन्वयक सहसवान प्रमोद कुमार, तहसील समन्वयक बिसौली विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, सह तहसील समन्वयक नेत्र पाल, ब्लाक समन्वयक विनोद गुप्ता कौशल कुमार एडवोकेट, राधे बिहारी लाल, कृष्ण कुमार आदि की उपस्थिति रही।