सहसवान: सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे बदायूं मेरठ हाईवे पर शहबाजपुर जामा मस्जिद के पास हुआ। शहबाजपुर निवासी परवीन पत्नी रईस अहमद अपने घर से बाजार गई थी। घर लौट कर आ रही थी। सड़क पार करते समय बदायूं से सहसवान की ओर तेज रफ्तार से आ रहे कैप्सूल ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आस पास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।