राहुल बाबा ने भारत जोड़ो यात्रा से शुरुआत की, चुनाब के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा से समापन : अमित शाह

रेली । भारत सरकार के मंत्री अमित शाह ने जय श्री राम के साथ भाषण की शुरुआत की, बरेली के लोगों की आवाज को क्या हो गया है। जय श्री राम की आवाज आनी चाहिए। बरेली से उड़ीसा तक आवाज जानी चाहिए। मेरे जिगर के टूकड़ों जैसे युवाओं।
बरेली को मैं प्रणाम करता हूं। बाबा अलखनाथ नाथ और बाबा त्रिवटीनाथ की भूमिका को प्रणाम, महाभारत की यह भूमिका है। हमारे हमारे सामने इंडी एयरलाइंस गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। राहुल बाबा ने चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की 4 जून के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा से समापन होगा। इस बार नरेंद्र मोदी 400 से बहुत आगे निकल रहे हैं।


एक-एक वोट भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर जानी चाहिए। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। यह चुनाव आतंकवाद में नक्सलवाद को समाप्त करने का चुनाव है। जब जब यहां आया हूं। मैं पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 70 साल से कांग्रेस राम मंदिर के मसले को भटका रही थी, लटका रही थी। आपने दूसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्री राम।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव, राहुल बाबा और प्रियंका गांधी को निमंत्रण दिया। लेकिन यह प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आये। क्योंकि वहां जाएंगे तो इनको वोट नहीं मिलेगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। यह कश्मीर हमारा है या नहीं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना देना, यह कहते थे। लेकिन बरेली का बच्चा-बच्चा मेरे कश्मीर के लिए जान देने के लिए तैयार है। धारा 370 हटाने चाहिए थी या नहीं ? कांग्रेस नहीं चाहती थी कि, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 हटाई। पूरे कश्मीर में आज हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। मोदी जी ने देश को आतंकवाद से मुक्त कर दिया। सोनिया और मनमोहन की सरकार में आतंकी घुस जाते थे, और बम्ब धमाके करते थे। लेकिन इस बार वह भूल गए। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, मोनी बाबा मनमोहन सिंह नहीं। मोदी जी कि सरकार में पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। मोदी ने पूरे देश को गरीबों को आगे बढ़ने का काम किया, 80 करोड़ गरीबों को अनाज देने का काम किया। 12 करोड़ गरीब माताओं को शौचालय बनाकर उनकी रक्षा की। 4 करोड लोगों को घर बनाएं। गैस कनेक्शन दिए। कोरोना के सबको टीका लगाया।


1989 से बरेली वासियों ने संतोष गंगवार को 8 बार सांसद बनाया है। संतोष गंगवार के लिए पार्टी ने आगे के लिए एक अलग भूमिका सोची है। इसलिए हम छत्रपाल गंगवार को संसद का प्रत्याशी बनाकर लाये। सपा सरकार में बरेली में भीषण दंगे हुए। 2017 योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनाया गया और उसके बाद योगी जी ने बरेली और पूरे उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त करने का काम किया। सपा सरकार में लोग पलायन करते थे, योगीराज में गुंडे पलायन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी को परिवार वादी पार्टी कहिए। अखिलेश बाबू एक एक परिवार में 5 टिकट दे दिए, कोई और यादव नहीं मिला। जो आदमी अपने भतीजे पत्नी और भाई को मुख्यमंत्री बनने के लिए काम करता हो। वह जनता के लिए के क्या करेगा। पूर्व की सरकार में उत्तर प्रदेश में कट्टे बनाने का काम करते थे। आज उत्तर प्रदेश में मिसाइल और तोप बनाने का काम चल रहा है। मेडिकल में अलग से डिवाइस बनाने का काम उत्तर प्रदेश में चल रहा है । 14 एक्सप्रेस वे बनाये। मोदी जी ने बाबा काशीनाथ कॉरिडोर बनाकर बाबा को सम्मान किया है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। यूपी के सभी जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज बनाने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। फ़िल्म सिटी, हैंडीक्राफ्ट पार्क, IIT बना। गोरखपुर में ताप्ती पार्क बनाया। बरेली के विकास के लिए 26,000 करोड़ रूपया संतोष गंगवार लाये हैं। अखिलेश से पूछना चाहता हूं 10 साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार थी। 4 लाख करोड़ यूपी को दिया। भाजपा ने कई गुना दिया है।

You missed

Na prvi pogled se zdi, da so okusni in zdravi recepti težko združljivi. V resnici prava izbira sestavin prinese oboje, zato je smiselno podrobneje raziskati njihove možnosti. drobni koraki za zamrzovanje sliv in grozdja med vlaganjem preveč škroba naredi lokum gumijast Najpogostejša napaka je, da zdrave jedi preveč zakompliciramo. Raje izberite nekaj svežih sestavin, dodajte začimbe in pustite, da njihov okus pride do izraza.