अबकी बार फिर मोदी सरकार के नारों से गूंजी असमोली विधानसभा

परमेश्वर लाल सैनी को असमोली की जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद

सम्भल। लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा असमोली के मंडल ऐचोडा कम्बोह के विभिन्न गांवों इनायतपुर, ततारपुर, रझा, चंदपुरा, भूड़ा बेगमपुर, दबोई, भटपुर, कुतुबपुर, सतूपुर, हरिपुर, नन्दपुर और शेखपुरी में आयोजित हुई जन आशीर्वाद यात्रा।भाजपा की

जनआशीर्वाद यात्रा आज असमोली विधानसभा के कई गांवों में पहुंची जिसका नेतृत्व संभल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी ने किया। सैनी ने लोगों के जाकर लोगों से उनका आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा

की जीत के बाद संभल विकास की नई ऊंचाईयों को छूएगा क्षेत्र की हर समस्या को हल करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही सैनी ने मोदी सरकार के द्वारा देश में होने वाले कार्यों और योजनाओं का भी जिक्र किया। सैनी ने जनता को वादा किया की

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद लोकसभा में विकास के कई कार्य होंगे।इस यात्रा में परमेश्वर लाल सैनी जी को जनता का भरपूर समर्थन मिला एवं उनका सम्मान किया। इस यात्रा के दौरान परमेश्वर लाल सैनी के साथ दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला के साथ

चौधरी खेलेन्द्र सिंह अजय वीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष लोकदल अंजू चौधरी महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्याय योगेन्द्र त्यागी उपाध्यक्ष नकुल सिंह ओलख जिला पंचायत सदास्या मन्नू धारीवाल।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट