बदायूँ । श्रीरामदूत संकट मोचन बालाजी दरबार सम्राट अशोक नगर में बालाजी महाराज का जन्मोत्सव हर साल की भांति चैत्र पूर्णिमा मंगलवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा बालाजी दरबार से कचहरी रोड, जिला पंचायत गेट,चित्रांश नगर, गांधीनगर,अशोक सम्राट नगर होते हुए श्री बालाजी

दरबार में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। जिसमें महंत पुष्पेंद्रपुरी महाराज ने श्री बालाजी दरबार में बालाजी कमेटी के द्वारा रूह के इत्र से स्नान करवा कर गुलाब, चंपा, चमेली सहित अनेक प्रकार के फूलों से बने गजरों से बाबा को सजाया गया।दोपहर 2 बजे से लेकर शाम तक हनुमान महायज्ञ में लोक कल्याण के लिए भक्तों ने आहुतियां दी और छप्पन भोग लगा कर भक्तों ने बाला का संकीर्तन आरती संपन होने के बाद बालाजी दरबार

में केक बांटा गया। रंग-बिरंगे गुबारों से दरबार को सजाया गया और बालाजी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बालाजी दरबार में मनाया गया। इस अवसर पर जूनियर उपमहंत राम गोस्वामी, उप महंत नारायण गोस्वामी, पूर्व सभासद राजू मौर्य सीमा राठौर भाजपा महिला मोर्चा, डॉ सुमन गुप्ता, छबीले चौहान ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय स्वरूप , राहुल शाक्य, अर्जुन शर्मा, संजू मौर्य, प्रदीप शर्मा,सचिन वर्मा, अमर कश्यप,परमेश्वरी लाल कश्यप,प्रेम कुमार प्रजापति,राजवीर सिंह विराट, संजीव गुप्ता शिवम

कश्यप, परविंदर प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय सहारा, आचिन मासूम, राधा कश्यप, पुष्पा शर्मा, हेमलता मौर्या, सुनीता कश्यप, रानी गुप्ता, सुनीता सिंह, प्रवेश कुमारी विशेष प्रजापति अंशुल, देवदत्त गोस्वामी, आदि भक्तगण बालाजी जन्मोत्सव में दरबार में उपस्थित रहे।