बदायूँ : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर नवरात्र के नौवें दिन पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आत्मीय परिजनों ने लोककल्याणार्थ यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ समर्पित कीं। गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव और पंकज कुमार ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर अनिल राठौर, नरेंद्र पाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, महेश चंद्र सक्सेना, माया सक्सेना, मुन्नी देवी, आर्येंद्र सिंह, मदन लाल झा, सीमा गुप्ता, पूनम अरोड़ा, नीलम, ममता पाल, राजेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
इसके अलावा भी गायत्री परिजनों द्वारा कई स्थानों पर गायत्री महायज्ञ संपन्न कराए गए।

रिपोर्टर निर्दोष शर्मा