कोई भी मतदाता हमारे संपर्क से अछूता ना रहे :- दुर्विजय सिंह शाक्य

बदायूँ :- भाजपा ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष/स्टार प्रचारक/बदायूँ लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने विधानसभा बिल्सी में जनसंपर्क करके जनता जनार्दन से बदायूँ लोकसभा में एक फिर बार कमल खिलाने के आशीर्वाद माँगा। उन्होंने डाकघर अभिकर्ता संघ सम्मेलन, सिरसौली, अब्दुल्लागंज, रौली, वरामालदेव, हजरतगंज, रसूला भीकमपुर हरदोईपट्टी, सगराय, लहरा असदुल्लापुर, अहमदनगर असौली, नैथुआ, संजरपुर, रिसौली, मिहोना में जनसंपर्क किया।

दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कोई भी मतदाता हमारे संपर्क से अछूता ना रहे, जिसके पास हम मोदी सरकार का काम और भाजपा की नीतियों को लेकर ना पहुंचें। साथ ही कहा हमे पुनः मिलकर प्रचंड बहुमत के साथ

कमल खिलाना है, और मोदी को अभूतपूर्व बहुमत से प्रधानमंत्री बनाना है, प्रत्येक बूथ की जीत से ही हम लोगो को जनपद में प्रचंड जीत का लक्ष्य प्राप्त करना है।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, उमेश कठेरिया, ग्रीशपाल सिसोदिया, धीरज पटेल, अजय तोमर, राकेश शाक्य, ओम प्रकाश सागर, उदय सिंह गौर, उदयवीर दिवाकर, मोरसिंह लोधी, किशन चंद्र शर्मा, उदयप्रताप सिंह।