समाजवादी पार्टी को लगा करारा झटका।

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उपमुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार श्री बृजेश पाठक एवं परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में जनपद बदायूँ के तमाम दिग्गज सपा, बसपा के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिसमें पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चन्द्रा, पूर्व चेयरमैन बिल्सी सुषमा मौर्य, पूर्व विधायक स्व. योगेंद्र कुमार गर्ग कुन्नू बाबू के सुपुत्र आशीष गर्ग और बदायूं विधानसभा के बसपा प्रत्याशी रहे ठा. राजेश कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर व सदस्य जिला

पंचायत आर्येन्द्र सिंह उर्फ पीलू सिंह, पूर्व प्रधान करनपुर राहुल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सपा बिसौली मनोहर सिंह यादव, बगरैन के ठा. बेचे सिंह, फैजगंज बेहटा के पूर्व चेयरमैन महेश चंद्र गुप्ता के सुपुत्र अजय गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।