सहसवान। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष व बदायूं लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य आज पूर्व युवा मोर्चा अनुज महेश्वरी के कार्यालय पर पहुंचे जिनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
बता दें बदायूं लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य अपने काफिले के साथ सहसवान पहुंचे जहां उनका

सैकड़ो की तादाद में समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया इसी बीच अनुज माहेश्वरी ने उनको फूल मालाओं से लादकर भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा अब चाचा के लिए भी डर सताने लगा है। इसी को लेकर वह मैदान छोड़कर भाग रहे है। चाचा को भतीजे पर भी नहीं था विश्वास इसीलिए मैदान में खुद चुनाव लड़ने के लिए उतरे अब वह भी मैदान छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा की देश और प्रदेश का नौजवान अब पलायन की बजाय स्टार्टअप स्थापित कर रहे हैं। पूरे देश में एक आवाज है। फिर एक बार मोदी सरकार

दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा अब गुंडे माफिया खुद उत्तर प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हैं। आज सरकार में गुंडे माफियाओं जैसे अपराधियों पर बुलडोजर की कार्रवाई लगातार चल रही है। और इसी तरह गुंडे माफियाओं पर कार्रवाई चलती रहेगी। इसी बीच डीके भारद्वाज, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह यादव, शैलेश पाठक, शिवम भारद्वाज, मौजूद रहे।