भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने विभिन्न पंचायतों में लोगो से किया जनसंपर्क

मोदी के संकल्प अबकी बार 400 पार को हम मिलकर साकार करेंगे :- दुर्विजय सिंह शाक्य

डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व विकास किया :- दुर्विजय सिंह शाक्य

बदायूँ :-भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष/ स्टार प्रचारक/बदायूँ लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने विधानसभा बिसौली में जनसंपर्क करके जनता जनार्दन से बदायूँ लोकसभा में एक बार फिर कमल खिलाने के आशीर्वाद माँगा। उन्होंने रहेड़िया, दिसौली गंज, मोहम्मदपुर मई-बसई, हतसा, मदनजुड़ी, रानेट चौराहा, गदगांव, करनपुर वहीपुर-पिवारी, मियापुर दियोरा, कंधरपुर, सिठौली, चंदोई, चमरपुरा, बालपुर, भुसाया, लोढौली, जगत पीपरी, बिसौली नगर में जनसंपर्क किया।

लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा आज पूरी दुनिया भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रही है, इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजना से करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन जी रहा है, मोदी की नीतियों से हमारे जनजाति भाई बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, इसलिए मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया, साथ ही प्रदेश में पिछले बर्षो में अभूतपूर्व विकास कार्य केंद्र ने करवाए हैं। इनकी बदौलत एक बार फिर से भाजपा जीत हासिल करेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, जितेंद्र यादव, लोकसभा संयोजक हरिओम पाराशरी, दुर्गेश वार्ष्णेय, अमित पाठक, ओमकृष्ण सागर, अनुपम पाठक, मनोज गुप्ता, नीटू पाल, निगमेश्वर मिश्रा, सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।