हम सुधरेंगे युग सुधरेगा= सविता गर्ग

अखंड ज्योति के पाठकों को गायत्री परिवार ने किया सम्मानित

सम्भल । चंदौसी रोड पर स्थित गायत्री सेवा आश्रम में फूलों की होली, होली मिलन कार्यक्रम तथा अखंड ज्योति के पाठकों का सम्मान कार्यक्रम के साथ सस्वर होली गीत गाए गए और स्वयं को सुधारने का, राष्ट्रवाद धर्मवाद हिंदूवाद और भारतीय संस्कृति के प्रचार तथा राष्ट्र कल्याण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विशिष्ट अतिथि बनवारी सिंह यादव ने कहा कि गायत्री परिवार मानव मात्र और प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित विश्व का विशाल परिवार है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर रितु सक्सेना ने कहा कि गायत्री सेवा आश्रम की स्थापना, संचालन और जीवंत प्रेरणा प्रदान करने वाला एक आश्रम है जिसमें अनेक समाजसेवी विशेष योगदान दे रहे हैं। मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पठन-पाठन योग आयुर्वेद शिक्षा स्वास्थ्य संस्कृति जागरण राष्ट्र कल्याण के एक साथ एक स्थान पर यदि दर्शन करने हैं तो उस स्थान का नाम है गायत्री सेवा आश्रम। यहां प्रतिदिन संस्कारशाला का संचालन होना, सिलाई कढ़ाई की कक्षाएं चलना, तथा अन्य समाज सुधार के कार्यक्रमों का संचालन समाज सुधार की कीर्ति पताका फहरा रहा है। अखिल विश्व

गायत्री परिवार महिला मंडल की संचालिका सविता गर्ग ने कहा कि गायत्री परिवार का विचार है ।हम सुधरेंगे युग सुधरेगा अर्थात हम अच्छे बने नेक बने एक बने संस्कार समर्पित बने तो एक दिन संपूर्ण युग और विश्व ऐसा ही बनने का संकल्प लेगा।इसीलिए अखंड ज्योति मासिक पत्रिका पढ़ने वाले 60 पाठकों को आज सम्मानित किया जा रहा है। सम्मानित होने वालों में विनीता भारद्वाज, सुषमा गुप्ता, किरण भाटी, वैभव शर्मा, यशपाल सिंह, जयपाल सिंह, मुन्नी सिंघल, उषा गुप्ता, सुरेश पाल सहित 60 लोगों को प्रतीक चिन्ह और माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मैं डॉक्टर नेपाल सिंह और सुरेश पाल ने संयुक्त रूप से होली गीत गाए। फूलों की होली खेली गई। सभी आने वालों को विशेष तिलक लगाकर कलावा बांधकर उनका भाव भरा स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की और संचालन गायत्री महिला मंडल की संचालिका सविता गर्ग ने किया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट