बिसौली। बिसौली तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।वंचित किसानों को सम्मान निधि का भी लाभ नहीं मिल रहा हैं।
बुधवार को बिसौली तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की पंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। ब्लॉक हो या तहसील किसान चक्कर लगाते-लगाते परेशान होकर थक हार कर बैठ जाता है उसकी समस्या का समाधान नही हो रहा है।


उन्होंने विभिन्न मार्गो पर संचालित प्राइवेट वाहन बस, टेंपो, आदि वाहनों पर ओवरलोडिंग सवारी बिठाने पर प्रतिबंध की मांग के साथ किराया सूची एवं चालक परिचालक का नाम अंकित किया जाए। संचालित गौ आश्रय स्थल मे मौजूद गोवंश का पूरा रिकॉर्ड फ्लेक्स बोर्ड या दीवार पर अंकित किया जाए।
नीची ढीली हाइटेंशन बिजली लाइन ऊंची कराई जाए जिला प्रभारी अजब सिंह राजपूत ने कहा विद्युतीकरण ग्रामों में विद्युत अधिकारियों के फोन नंबर अंकित की जाए। क्षेत्र मे अधिकांश सड़कों पर गड्ढे हैं जर्जर संपर्क मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाए। वंचित किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही है लेखपाल द्वारा सम्मान निधि ठीक कराई जाए वंचित किसानों को लाभ मिले बकायादार किसानों की बैंक सम्मान निधि के पैसे नहीं काटे।
तहसील प्रभारी नंदकिशोर राजपूत ने कहा ओलावृष्टि से किसानो का नुक़सान हुआ है नुकसान भरपाई के लिए बीमा कंपनी द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दे रही है। किसानों के नलकूपों के बिजली कनेक्शन फ्री किए जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की मानिटिरिंग अन्य विभाग या एनजीओ द्वारा कराए जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 22 घंटे की जाए जिससे किसानों फसल नहीं सुखे। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद बेसहारा गौवंश अभी भी खेत खलियानों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिनको अभी तक गौशाला में पूरी तरह से नहीं भेजा गया है।
पंचायत के पश्चात उप जिलाधिकारी के नाम 10 सूत्री

ज्ञापन नायब तहसीलदार गिर्राज सिंह यादव को दिया गया नायब तहसीलदार ने भरोसा दिया की जायज मांगो को गंभीरता से लिया जाएगा। साकिर खा जलालुद्दीन कासिम अली बाबू शेख अनवर शाह सत्यवीर सिंह यादव भजनलाल छोटेलाल छत्रपाल नाथू सिंह कुलदीप सिंह ओमवीर सिंह नंदकिशोर राजपूत जिला प्रभारी अजव सिंह राजपूत मनोज कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।