सम्भल। पुलिस की बड़ी कार्यवाही – आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष कराए जाने हेतु सम्भल पुलिस ने वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया विशेष अभियान, जनपदीय पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही समस्त थानों से 11 वांछित 20 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार,आगामी लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दक्षिणी के पर्यवेक्षण में वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चले 24 घण्टे के अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 11 वांछित/ 20 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जिनका विवरण निम्नवत है-

  1. थाना चन्दौसी- 02 वारण्टी
  2. थाना कुढ़फतेहगढ़- 01 वारण्टी
  3. थाना सम्भल- 01 वारण्टी
  4. थाना कैलादेवी- 02 वांछित/02 वारण्टी
  5. थाना हजरतनगर गढ़ी- 01 वारण्टी
  6. थाना असमोली- 01 वारण्टी
  7. थाना नखासा- 02 वारण्टी
  8. थाना रजपुरा- 07 वांछित/03 वारण्टी 9. थाना गुन्नौर- 02 वारण्टी
  9. थाना जुनावई- 02 वांछित/04 वारण्टी 11. थाना धनारी- 01 वारण्टी
    इस प्रकार कुल 11 वांछित व 20 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट