उघैती। थाना पुलिस ने सोमवार को अर्ध सैनिक बल के जवानों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान संवेदनशील मतदेय स्थलों का भी निरीक्षण किया। उघैती क्षेत्र में थानाध्यक्ष। राजेश कौशिक पुलिस बल के साथ क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।
लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार रमजान को लेकर सतर्कता बरतने के साथ ही पुलिस लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। सीओ बिल्सी सुशील कुमार ने थाना उघैती प्रभारी राजेश

कौशिक थाना पुलिस और अर्थ बल सैनिक जवानों के साथ उघैती कस्बा में रोड शनिवार की बाजार मंगल बाजार और लगभग क्षेत्र के 20 गांव का पैदल गस्त किया गया करनपुर महानगर लौथर सराय सवाल रोहनाई कोटा सोरा करियामाई आदि स्थानों पर पैदल गश्त किया। इसके बाद क्षेत्र के मतदेय स्थलों का भ्रमण कर स्थानीय लाेगों से संवाद किया। सभी से भयमुक्त होकर मतदान करने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष उघैती आदि गांव पहुंच कर मतदेय स्थलों की व्यवस्था देखी। ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा कि त्योहार पर सभी प्रेम और सौहार्द कायम रखें। हर वर्ष की तरह त्योहार सभी लोग मिल जुलकर खुशी के साथ मनाएं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही।

थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने कहा कि यदि कोई खुरपति तंत्र या किसी अन्य तरह से परेशान करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उसके खिलाफ सख्त कानून कारवाई की जाएगी।

रिपोर्टर अकरम मलिक