सहसवान। खंड विकास कार्यालय में विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त किए गए।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने कराए गए 22 विकास कार्यों का विवरण और आय व्यय का ब्यौरा पढ़ कर सुनाया। सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके अलावा वर्ष 2024- 25 के विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लिए गए। ब्लॉक प्रमुख कृति सिंह यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराते रहें और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने में मदद करते रहें। सरकार द्वारा गरीब किसानों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसका लाभ पात्र लोगों को ही मिलना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, एसडीम प्रेमपाल सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रशांत त्यागी, खाद एवं रसद के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अंत में ब्लॉक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया।