इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओईया गांव में सड़क किनारे रखा बीड़ी गुटका के खोखा समेत दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। उधर घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। तीनों पीड़ितों ने गांव के एक युवक के खिलाफ थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओईया निवासी विकलांग रूम सिंह का गांव में रोड किनारे लोहे का खोखा रखा था जिसमे वह बीड़ी, सिगरेट, गुटका समेत अन्य सामान बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। विकलांग रूम सिंह का आरोप है की शनिवार रात्रि करीब 2-3 बजे गांव के ही एक युवक ने उनका खोका काटकर उसमे रखा समान चोरी कर लिया। इसके साथ ही गांव के रहने वाले महासरन के बाग से एक कुट्टी काटने बाली मशीन गायब है। वहीं रामपाल के घर के बाहर रखा नल का सामान भी चोर चुरा ले गए। तीनों लोगों ने गांव के एक ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

रिपोर्टर रंजीत कुमार