भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने दिल्ली किसान आंदोलन का किया समर्थन

बदायूँ । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार और मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कई गांव में भ्रमण करके भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से दिल्ली आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए अपील की गई। जिसमें ग्राम पंचायत सजैनी, सिरसा दबरई ,पलिया सहित कई गांव का भ्रमण किया गया। इसके बाद मालवीय आवास में रणनीति तय की गई।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने का दिल्ली आंदोलन के लिए हमारी तैयारी पूर्ण है 14 मार्च के लिए दिल्ली में देश भर की किसानों की महापंचायत होगी। केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा पंजाब के किसानों पर जुल्म बंद नहीं किया तो हम सब एक ही मांगों को लेकर जंग लड़ रहे हैं ।जैसे ही हमें हाई कमान से आदेश मिलेगा दिल्ली के लिए हम लोगों के टोली दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा जिले भर में हमारी तैयारियां पूर्ण है हम किसी भी लड़ाई में पीछे नहीं रहेंगे।जैसे ही राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी का आदेश मिलेगा हम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बरेली मंडल के उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा जिस तरह भाजपा के नेताओं द्वारा किसानों के आंदोलन का राजनीतिकरण करके जनता को दिखाया जा रहा है। यही इनका सबसे बड़ा झूठा है क्योंकि हमारा किसी भी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नहीं है हम अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जनता के सामने जिस तरह बदायूं में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों को आंदोलन का राजनीतिकरण किया यह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा 2 दिन पूर्व बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य व अन्य नेताओं द्वारा अंदर पास रेलवे की उद्घाटन किए गए जो हास्या पूर्ण है जब अंदर पास में सड़क निर्माण में मात्र कोल तार डालकर खाना पूरी की गई एक दिन भी बनी हुई सड़के नहीं चली ऐसी है भाजपा सरकार इनके क्रियाकलाप सभी लोग देख रहे हैं। किसान विरोधी भाजपा पार्टी है।
बिसौली ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली जिले के महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना युवा नेता तस्लीम गाजी शिवदयाल सागर समेत दर्जनों नेता उपस्थित रहे।