सहसवान। आज नगर पालिका प्रांगण परिसर के अंदर रेन बसेरा में नगर पालिका परिषद के मेंबरों द्वारा पर्ची के आधार पर नगर पालिका कर्मियों ने कंबल वितरित किए प्रत्येक पालिका सभासद को 100 लोगों को कंबल वितरित करने के लिए नगर पालिका द्वारा 100 पर्चियां

उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें देखने को मिला कि गरीब तो कंबल से वंचित रह गए मन चाहे लोगों को कंबल वितरित किए गए। गरीब असहाय लोग कर्मचारियों का मुंह देखते नजर आए सवाल उठता है कि जब शासन द्वारा गरीबों के लिए कंबल वितरित करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसके बाद शासन के आदेशों को नजर अंदाज कर अपने मनचाहे लोगों को कंबल की पर्चियां उपलब्ध करा दी गई इन फोटों से स्पष्ट हो जाएगा की जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर

रहे हैं और काशीराम आवास कॉलोनी के कुछ लोग देखने को मिले और उन्होंने बताया कि हमें कंबल नहीं दिया गया कारण था। मेंबर द्वारा उन्हें पर्ची ही उपलब्ध नहीं कराई गई जब गरीब मजबूर महिला या व्यक्ति कंबल के लिए नगर पालिका प्रांगण में पहुंच रहे हैं तो उनकी विस्तृत जानकारी लेकर कंबल वितरित करना चाहिए लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला जो एक नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।