बदायूँ के प्रसिद्ध साहित्यकार व शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ को हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, नई दिल्ली के द्वारा अखिल भारतीय दोहाकार सम्मान -2023 से 25 फरवरी 2024 को सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन पूरे भारतवर्ष में आयोजित दोहा लेखन प्रतियोगिता में प्राप्त दोहों की समीक्षा के आधार पर किया गया है। सम्मान प्राप्त होने की सूचना मिलते ही जनपद बदायूॅं के साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी उन्हें बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं। राजवीर सिंह ‘तरंग’ इससे पहले भी इंदौर में उड़ान साहित्यक संस्थान द्वारा हिंदी साहित्य की सेवा के लिए सम्मानित हो चुके हैं।