जगह-जगह राम कथा’, सुंदरकांड, रामायण के पाठ व भंडारा कर श्री राम भक्तों ने मनाई दिवाली

सहसवान। 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए बेहद खास और शुभ है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई और कल से भगवान श्री राम भक्तों को दर्शन देंगे। देश में दीपावली की धूम मची है। जो लोग अयोध्या नहीं जा पाए हैं उनके लिए नगर में जगह-जगह भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए स्क्रीन लगाए गए। वे लोग अपने घरों में ही भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे हैं। इसी श्रृंखला में सहसवान नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी

संस्थान, तीर्थ स्थल, मंदिर, बाजा,र आतिशबाजी, मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, भगवान श्री राम के ध्वज व पताका आदि की दुकानें दीपावली की तरह सजाए गए। नगर में जगह-जगह राम कथा, सुंदरकांड व रामायण आदि के पाठ कर भंडारे किए गए। लोगों ने एक दूसरे को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दीं ।घरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। सांयकाल भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर घरों में दीपक जलाकर और आतिशबाजी कर दिवाली मनाई गई। सांयकाल मंदिरों मे भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन किया गया। नगर के संघ कार्यालय पर सुंदरकांड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया और भगवान राम की पूजा अर्चना कर आतिशबाजी की गई। मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में राम मंदिर के लिए भी भव्य तरीके से सजाया गया तो वही नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साथ महिलाओं ने भी भाग लिया, सभी मंदिरों को सजाया गया, सांयकाल मंदिर में बाल कलाकारों ने राम की लीलाओं का मंचन किया महिलाओं ने घरों में रंगोलिया बनाई। अकबराबाद पर व्यापारियों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन भी कराया गया। व स्टेट बैंक रोड

पर भी व्यापारियों ने भांडारे का आयोजन किया। श्री बांके बिहारी जी मंदिर मोहल्ला बजरिया में रामायण पाठ, कीर्तन व भंडारा किया गया। चौधरी मोहल्ला मंदिर को रंगोली से सजाकर पूजा अर्चना की गई व प्रसाद वितरित किया गया। मोहल्ला जहांगीराबाद मंदिर में अतुल सक्सेना फौजी ने अन्य श्री राम भक्तों के साथ मिलकर यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया और मंदिर प्रांगण को दीपों से सजाकर आतिशबाजी की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया व स्वयं प्रसाद वितरित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी ने सर्व समाज के साथ मिलकर मोहल्ला सैफुल्लागंज मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर हवन, पूजन व भंडारा किया और नगर में शोभायात्रा निकालकर लोक कल्याण की कामना की।