भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सदस्यता अभियान के तहत बिसौली क्षेत्र के कई गांवों में तूफानी दौरा कर सदस्य बनाये व जिला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद की संस्तुति पर गुरियाई निवासी ठाकुर ओमवीर सिंह को बिसौली तहसील के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ़ रज़ा ने पगड़ी पहनाकर नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह का सम्मान किया। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा हमें आशा है नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह के प्रयासों से संगठन की

नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत व प्रभावशाली एवं संगठित करने में मदद मिलेगी यह संगठन का विस्तार करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूंनी के आह्वान पर 12 जनवरी को जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री जी के नाम 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा जाएगा मालवीय आवास गृह बदायूं 12 जनवरी को मासिक पंचायत होगी।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के बिल्सी युवा नगर अध्यक्ष इस्तखार अहमद, नंदकिशोर राजपूत, छोटेलाल सागर, हरभजन सागर, कुँवरपाल राजपूत, दिनेश सिंह, महारानी रामा देवी, अनिल राजपूत, जगतपाल सिंह, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।