सहसवान। आज सोमवार को तहसील प्रांगण में सांसद संघमित्रा मौर्य दूरा गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्द हवा संग पढ़ रही ठंड में शीत से बचाव को तहसील प्रांगण में सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सांसद ने कहा की पढ़ रही ठंड में लाख जतन के बावजूद लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की सहायता को कंबल वितरित किया जा रहा है। कोई गरीब व निराश्रित शीत की चपेट में ना आ जाए इसलिए शासन से आया कंबल बांटा जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी, अवढर शर्मा, डॉ हिमांशु महेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, सचिन शर्मा, चौधरी पुत्तन आजाद, रंजीत कौशिक, पियूष महेश्वरी सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।