जनपद के चार लाख हिंदू परिवारों तक राम लला विराजमान का आमंत्रण पहुंचाएंगे कार्यकर्ता एक जनवरी से 15 तक महा संपर्क अभियान के द्वारा

22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

बदायूँ । पथिक चौक स्थित बिरुआबाड़ी मंदिर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद बदायूँ के तत्वाधान में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले राष्ट्र पुरुष भगवान श्रीराम के अलौकिक एवं भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के उपलक्ष में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश एवं हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल कुमार ने कहा, 496 वर्ष के लंबे इंतजार के पश्चात अयोध्या में भगवान रामलला के प्राकट्य स्थल पर मंदिर बनने के शुभ अवसर पर सुंदर एवं रमणीय स्थल के गर्भ ग्रह में राम लला विराजमान विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 संपन्न होगी।
इस उल्लास पर्व के अवसर पर पूरे देश में घर घर दीपावली मनाई जाएगी . प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दोपहर में प्रत्येक मंदिर पर होगा।
22 जनवरी का आमंत्रण बदायूँ नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को प्राप्त हुआ है। 26 जनवरी को बदायूँ जनपद से 100 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचेंगे।


प्रत्येक नगर एवं ग्राम सभा में 11-11 लोगों की टीम गठित की जा रही है।यह टीम 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक महा जनसंपर्क अभियान के तहत अक्षत , राम का चित्र एवं पत्र के माध्यम से बदायूँ विभाग के चार लाख हिंदू परिवारों मैं पहुंच कर अयोध्या चलने का आमंत्रण पहुंचाएंगे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संघ विचार परिवार के सभी संगठन इस कार्य को पूर्णता प्रदान करेंग�
[05/12, 6:45 pm] Raj Kumar MaT: मठ मंदिर प्रमुख राजीव जौहरी अयोध्या से अक्षत कलश लेकर बदायूं आए।
दोपहर में नगर के लोगों ने अक्षत कलश का पूजन किया. तत्पश्चात हवन प्रारंभ हुआ। मुख्य यजमान नीरज कोचर, नीरज रस्तोगी, उज्जवल गुप्ता डॉक्टर उमा सिंह गौर, तरुषा अरोड़ा, रचना शंखधार, केशव नाथ वैश्य, मयंक प्रताप सिंह रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक सुनील कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश मौर्य, जगजीवन राम, विचित्र सक्सेना, जिला प्रचारक घनश्याम, शिवम, मून गुप्ता, राजीव कुमार, डीएन शर्मा , नीरज शर्मा, मनोज शर्मा राजकुमार सिंह सेंगर उपस्थित रहे।