छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए शासन द्वारा अभियान चलाने के आदेश दिये थे। पूरे नवंबर माह अभियान चलाया गया।परंतु जिम्मेदार गोवंश को गोशालाओं तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सके। अब

भी सैकड़ों की संख्या में गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। इनके द्वारा न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बल्कि आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन हुए हैं।
कस्बा सहित देहात क्षेत्र में गोशालाओं को संचालन हो रहा है, लेकिन उनमें दिखावे के लिए गिने चुने गोवंश बंद हैं। शेष सड़कों पर घूम रहे हैं। छुट्टा घूम रहे गोवंश गोवंश को पकड़ने के लिए शासन ने दिए थे निर्देश।

  • देहात क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गोवंश फसलों को पहुंचा रहे नुकसान फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही यातायात बाधित हो रहा है। रविवार को दर्जनों की संख्या में गोवंश लाभारी रोड पर बैठे हुए थे। इनके रोड पर बैठने की वजह से यातायात बंद गया हो गया। लोगों ने डरते हुए इन्हें हटाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका। सड़कों पर छुट्टा घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए नवंबर माह में अभियान चलाया गया। इस अभियान में ग्राम प्रधान और सचिवों ने रस्म अदायगी की। मगर कोई फायदा नहीं हो सका।
  • रिपोर्ट शिव प्रताप सिंह