सम्भल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक स्टेशन रोड स्थित भार्गव प्रिंटिंग प्रेस सभागार में प्रभात कृष्ण की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉक्टर परितोष मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता भार्गव ने महिलाओं को व्यापार मंडल में बढ़ती रुचि व्यापार मंडल से जुड़ने को लेकर हर्ष व्यक्त किया और कहां की महिला व्यापारिक क्षेत्र में पुरुष व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार कर रही हैं जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा महिलाओं को 33% आरक्षण देकर सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। व्यापारिक क्षेत्र में भी महिलाएं अपना-अपना व्यापार कर आगे बढ़ रही है। प्रदेश मंत्री शाह अलम मंसूरी ने कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई है और भारत वर्ष में एकमात्र अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ऐसा व्यापारिक संगठन है। जिसने पूरे देश में महिला व्यापारियों को पूरा मान सम्मान दिया है । इसके अलावा व्यापारियों की हर समस्याओं को निचले स्तर से लेकर शासन तक पहुंचाने का कार्य किया है। जिला उपाध्यक्ष अनुराग भार्गव ने कहा की व्यापार मंडल को नगर की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाना चाहिए और नगर में जाम की समस्याएं के लिए प्रशासन के सहयोग उचित कदम उठाया जाएगा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष डोली शर्मा ने ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में अपने विचार रखते हुए कहा की सरकार को तुरंत इन कंपनियों पर अंकुश लगाना चाहिए ताकि खुदरा व्यापार बच सके बैठक के अंत में युवक जिला अध्यक्ष डॉ परितोष मिश्रा ने कहा कि मैं अपनी तरफ से व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करूंगा और जी मकसद से मुझे अध्यक्ष चुना गया है। उसको मैं पूरा करूंगा बैठक का संचालन प्रेम ग्रोवर ने किया मुक्त रूप से शाह अलम मंसूरी रेखा रस्तोगी अंजू अग्रवाल खुशबू प्रमोद अग्रवाल सुभाष चंद्र मित्तल शमीम अहमद उमेश चंद्र डॉक्टर जयशंकर सुशील अग्रवाल उमर शमसी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट