इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव राजथल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इधर सीओ बिल्सी चंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव चंदन नगर की रहने वाली गुड्डो का विवाह 18 वर्ष पहले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजथल निवासी नेतराम के साथ हुआ था। गांव वालो के अनुसार करीब तीन माह पहले मृतका की सास का देहांत हो गया था तभी से महिला का मानसिक संतोलन ठीक नही चल रहा था वह तभी से परेशान रह रही थी। शनिवार शाम करीब चार बजे घर में महिला का शव लटका मिला। पति नेतराम अपने खेत पर थे और

बच्चे भी घर नही थे। जब पति खेत से अपने घर पहुंचे तो उनकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह और सीओ बिल्सी चंद्रपाल मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है ,सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 वर्ष है । फिलहाल मायका पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार यदि मायके के पक्ष के लोग कोई तहरीर देते हैं तो उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट रंजीत कुमार