आध्यात्मिक, शैक्षिक एवं औद्योगिक विकास में नहीं छोड़ेंगे कसर= हरेंद्र सिंह

सम्भलl तीर्थ परिक्रमा का मार्ग बनाए जाने को लेकर भारतीय इतिहास संकलन समिति ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और परिक्रमा पथ निर्माण कार्य को संभल का आध्यात्मिक गौरव बताया।
कोट पूर्वी में स्थित पंजाबी मंदिर में आयोजित हर्षातिरेक कार्यक्रम में भगवान कल्कि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ ही साथ ही मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक/ प्रबंधक तथा भारतीय इतिहास संकलन समिति के संरक्षक अशोक कुमार गर्ग ने संभल को भगवान श्री कल्कि विष्णु की प्रस्तावित अवतार भूमि की 24 कोसीय परिक्रमा पथ निर्माण को यहां का आध्यात्मिक गौरव बताया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि संभल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, गंगा एक्सप्रेसवे के निकट खिरनी के पास औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण, 60 किलोमीटर का परिक्रमा पथ निर्माण, से यह समझ लेना चाहिए कि अब संभल के आध्यात्मिक, शैक्षिक एवं औद्योगिक विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने करतल ध्वनि के बीच बताया कि अयोध्या, मथुरा, काशी की तर्ज पर संभल परिक्रमा पथ को दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक संस्था भारतीय इतिहास संकलन समिति की जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व केवल नौ भक्तों की सहायता से हिंदू जागृति मंच द्वारा पुनर्जीवित की गई संभल तीर्थ परिक्रमा दिव्य और विशाल बट वृक्ष का आकार ग्रहण करेगी। ऐसा वर्षों पूर्व देखे गए स्वप्न के सरकार होने जैसा है। भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने संभल तीर्थ परिक्रमा पथ निर्माण में संज्ञान लेने पर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, उप जिलाधिकारी सुनील त्रिवेदी, भाजपा नेता राजेश सिंघल एवं जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, पी. डब्लू. डी., राजस्व विभाग, जिला पंचायत, ब्लॉक, मनरेगा, सहित सभी को गर्व पूर्वक बधाई दी तथा इस पुनीत कार्य में लगे सभी प्रत्यक्ष परोक्ष समाजसेवियों व शक्तियों को आयु, यश, बल वृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने भाजपा नेता राजेश

सिंघल को परिक्रमा पथ निर्माण का श्रेय देते हुए उनके अथक परिश्रम, सहयोग एवं कार्य की प्रशंसा की। संभल तीर्थ परिक्रमा पथ के असंभव जैसे कार्य को संभव बनाने वालों पर प्रभु कृपा बरसाने की ईश्वर से प्रार्थना की। इतिहास संकलन समिति के जिला कोषाध्यक्ष पंकज सांख्यधर, कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार गुप्ता एवं वैभव गुप्ता ने हर्षातिरेक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी हिंदू समाज के देखे गए स्वप्नों को साकार होने पर अति प्रसन्नता गर्व एवं गौरव का अनुभव कराया तथा सभी सामाजिक, शैक्षिक, आध्यात्मिक संस्थाओं को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, अरविंद शंकर शुक्ला, नरेश चंद्र शर्मा, गुलशन मदान, द्विजराज शर्मा, अमित कुमार शुक्ला, सुबोध कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुर्जर, प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा, सत्यवीर सिंह पाल, विष्णु कुमार, शशि शंकर लाठे, अपना नितिन आदि सभी उपस्थित सदस्यों ने खुशी के लड्डू वितरित किए। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलकांत तिवारी ने की तथा संचालन वैभव गुप्ता एवं पंकज सांख्यधर ने किया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट